{"_id":"58eb9bdb4f1c1ba368cf529c","slug":"two-died-three-injured-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो लोगों की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
पंजाब कपूरथला के गांव बूट निवासी अमरीक सिंह अपने पिता जैमाल सिंह के साथ एंबुलेंस से अपनी मां अजीत कौर के शव के लेकर अपने गांव जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 81 के निकट रविवार सुबह अनियंत्रित एंबुलेंस आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। उसमें सवार जैमाल सिंह (70) की मौत हो गई और अमरीक सिंह, एंबुलेंस चालक राजकुमार और सीताराम निवासी सिकंदरा कानपुर देहात घायल हो गए। अमरीक सिंह के पिता चार वर्ष पूर्व लापता हो गए थे। सूचना मिली कि उनके पिता जैमाल सिंह कानपुर में हैं। वह अपनी मां को साथ लेकर पिता को लेने गए थे। कानपुर में उनकी मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद अमरीक के माता-पिता के शव ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उनकी मदद नहीं की। मौके से कुछ लोगों ने उसकी मदद के लिए एसडीएम मांट को घटनाक्रम से अवगत कराया। एसडीएम मांट ने एक्सप्रेसवे अधिकारियों को पीड़ित की तुरंत मदद करने और वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एक्सप्रेसवे कर्मियों ने करीब चार घंटे बाद वाहन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
दूसरा हादसा बाजना कट के निकट हुआ। यहां रोड पार करते युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक नौहझील के गांव अड्डा मल्हान निवासी रामभान (28) निषाद था। वह रविवार देर शाम अपने साथी देवीचरन के साथ बाइक पर नोएडा की ओर से वापस आ रहे थे। परिवारीजनों ने बताया कि वे अलीगढ़ के गांव छातंगा में अपनी बहन से मिल कर लौट रहे थे।