फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died in massive accident in mathura

श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, दो की मौत

Sat, 06 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 06 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
two died in massive accident in mathura
घायल 31 लोगों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम 4:30 बजे मथुरा बलदेव मार्ग पर हाथरस से ब्रज दर्शन को आए श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। चालीस यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते हादसा हुआ। 
विज्ञापन


हाथरस जिले के गांव मेंडू़ सुरतपुर निवासी 70 लोग बस से हरियाली तीज पर ब्रज दर्शन के लिए आए थे और हादसे में सोनू (5) पुत्र सुरेश, जावित्री (50) पत्नी रमेश चंद्र निवासी गण मेंड़ू हाथरस की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोगों ने पहले बलदेव में दाऊजी महाराज के दर्शन किए और शाम चार बजे सभी महावन में रमणरेती आश्रम के लिए चल दिए। बस ओवरलोड थी और इसमें करीब 70 सवारियां थी और 20 लोग बस की छत पर बैठे थे।
विज्ञापन


शाम 4:30 बजे जब बस थाना महावन में यमुना एक्सप्रेसवे के पुल नंबर 122 के नीचे से गुजर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक अचानक सर्विस रोड से मेन रोड पर आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से मोड़ दिया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पुल के नीचे सड़क किनारे पलट गई। घटना में 40 लोग घायल हो गए, इनमें से 31 की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को वाहन व एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से चलीं थी दो बस
घायल सोनू ने बताया कि सुबह गांव मेंडूृ सुरतपुर से 80 से अधिक ग्रामीण हरियाली तीज पर ब्रज दर्शन के लिए दो बसों से चले थे। गांव से निकलते ही एक बस खराब हो गई। लिहाजा ज्यादातर श्रद्धालु एक ही बस में आ गए। कुछ यात्रियाें ने ट्रेन से मथुरा आने का निर्णय लिया। इसमें 20 से अधिक श्रद्धालु युवक बस की छत पर बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed