फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died in accident

कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 04 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
two died in accident
थाना हाईवे क्षेत्र में मथुरा-सौंख रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था और हादसे में दोनों के सिर कैंटर से टकरा गए।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख के सीमेंट रोड निवासी प्रिंस चतुर्वेदी (20) पुत्र पुष्पेंद्र चतुर्वेदी छाता हाईवे स्थित धनवंतरि आयुर्वेदिक कालेज में प्रथम वर्ष के छात्र थे। प्रिंस गुरुवार दोपहर 12:30 बजे अपने मित्र गांव तालफरा थाना उद्योगनगर भरतपुर निवासी मुकेश पुत्र सूबेदार गुलाब सिंह के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। सौंख रोड पर बीरी सिंह पेट्रोल पंप के निकट मुकेश ने सामने चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से आ रहे कैं टर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की सिर कैंटर से टकराए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर मंडी चौकी और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौती संतान था प्रिंस
पोस्टमार्टम पर आए सौंख निवासी अनिल ने बताया कि  प्रिंस चतुर्वेदी अपने पिता सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र चतुर्वेदी के इकलौती संतान था। प्रिंस को उसके पिता एक्सीडेंट होने के डर से बाइक से स्कूल नहीं भेजते थे। वह रोजाना बस से ही आता जाता था।
 मंडी चौराहे पर वह बस से उतरा और सौंख जाने को बस में बैठा था तभी अपने मित्र मुकेश को जाते देख उसने फोन कर रोक लिया और बस से उतरकर मुकेश की बाइक पर बैठ गया। एक किलोमीटर आगे चलते ही हादसा हो गया। 27 वर्षीय मुकेश दो साल पहले तक कुवैत स्थित तेल कंपनी में काम करता था। वहां से भारतीयों के लौट आने के बाद उसने अलवर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
हादसे में मुकेश और प्रिंस दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। प्रिंस का सिर तो केंटर से टकराने से फट गया। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि यदि दोेेेनों हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।


राया, हाईवे रोड बने एक्सीडेंटल जोन
राया और हाईवे का इलाका एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है। राया रोड पर 15 दिन में गांव गौसना और दीवाना पर हुई तीन दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं नौहझील में एक सप्ताह पूर्व भी ट्रिपल राइडिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। हाईवे क्षेत्र में भी आए दिन रोड एक्सीडेंट होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed