फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two die of electric shock while operating submersible pump

Mathura News: सबमर्सिबल चलाते समय लगा करंट दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two die of electric shock while operating submersible pump
राया। थाना क्षेत्र के गांव इटौली में शनिवार देर रात सबमर्सिबल चलाते समय करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदार थे। घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। रविवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इटौली निवासी पृथ्वी सिंह (28) गांव में ही खेती किसानी का काम करते थे। शनिवार देर रात वह अपने रिश्तेदार कन्हैया उर्फ नहने (28) निवासी गुबरारी के साथ खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। बताया गया है कि सिंचाई के लिए सबमर्सिबल चालू करते समय कन्हैया को करंट लग गया। यह देख पृथ्वी ने कन्हैया को बचाने का प्रयास किया।इसके बाद दोनों लोग करंट की चपेट में आ गए और वहीं गिर पड़े। दोनों की हालत काफी गंभीर थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव के एक अन्य युवक ने दोनों खेत में पड़ा देखा। युवक ने गांव वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और गांव वालों ने बिजली की लाइन को बंद कराया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो युवकों की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दोनों के शवों को गांव ले आए और रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव वालों ने बताया कि कन्हैया रिश्तेदार था। काफी समय से पृथ्वी के यहां रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed