फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two cows died due to electric current, villagers locked the power house

विद्युत करंट से दो गायों की मौत, बिजलीघर पर जड़ा ग्रामीणों ने ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Two cows died due to electric current, villagers locked the power house
बाजना। थाना नौहझील क्षेत्र गांव मुड़लिया में विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से दो गायों को करंट लग गया। इससे वह मर गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला लगा लगा कर धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तथा आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

गांव के उदय सिंह के खेत में एक ट्रांसफार्मर पर रखा है। इसमें करंट आने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब तक कई पशु करंट लगने से मर चुके हैं। मंगलवार को भी दो गाय भी इसकी चपेट में आने से मर गईं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गायों के मरने की सूचना बिजली विभाग को दी गई, मगर कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर पर ताला लगा कर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल किसानों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ अक्षय राणा और जेई अजय प्रताप ने मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्या का तुरंत समाधान कराया। आश्वासन दिया कि करंट की समस्या का शीघ्र समाधान करा दिया जाएगा। इस दौरान सोनू प्रधान, अजय सरपंच, देवेंद्र चौधरी, कैलाश सद्दीकपुर, लोकेश, लोकेंद्र, धीरज चौधरी व अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed