{"_id":"5829f5724f1c1b7c228fe0e0","slug":"two-cop-suspended-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे एसओ लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे एसओ लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी सस्पेंड
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विलांस के तीन सिपाहियों के खिलाफ मुकदमे के लिए अदालत की ओर से मांगी गई रिपोर्ट को पुलिस कप्तान से छुपाना एसओ हाईवे और चौकी प्रभारी पन्ना पोखर को महंगा पड़ा। एसएसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया और चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।
थाना हाईवे क्षेत्र के गांव महोली के होतीलाल पहलवान की बाइक करीब 20 दिन पहले सर्विलांस के सिपाही देवेंद्र भदौरिया, रविंद्र और विजयपाल ने थाना हाईवे क्षेत्र से पकड़ी। बताए अनुसार स्विफ्ट कार से आए तीनों सिपाहियों को देख ग्रामीण बाइक छोड़कर भाग गया। काफी देर तक न लौटने पर सिपाहियों ने बाइक को थाना सदर बाजार में जमा करा दिया।
पुलिसकर्मियों के डर से थाने न जाकर ग्रामीण ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने ग्रामीण की शिकायत पर इस मामले की रिपोर्ट थाना हाईवे से मांगी। 10 नवंबर को पन्नापोखर चौकी प्रभारी विनोद मिश्रा ने थाना हाईवे प्रभारी सुबोध यादव की संस्तुति पर रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी। इस पूरे मामले से आला अफसरों को अनभिज्ञ रखा गया।
विज्ञापन
इस पर एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए थाना हाईवे प्रभारी को लाइन भेज दिया, वहीं चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की लापरवाही उजागर हुई है। मुझे पूरे मामले से अनभिज्ञ रखा गया।