फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two children fall ill after eating biryani in Mathura two detained

Mathura: मुहर्रम पर बांटी बिरयानी, खाने के बाद दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Fri, 26 Jun 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 26 Jun 2026 08:19 PM IST
सार

बिरयानी खाने के बाद दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बिरयानी बांटने वालों से पूछा। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मांट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Two children fall ill after eating biryani in Mathura two detained
बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी में मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू लड़कों को बिरयानी बांटी। इसे खाने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने बिरयानी बांटने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुहर्रम त्योहार पर थाना मांट की ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू बच्चों को बिरयानी बांटी। इसे खाने के बाद दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बिरयानी बांटने वालों से पूछा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिरयानी नॉनवेज थी। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मांट पुलिस को सूचना दी। इधर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मामले दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed