फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two cars collided trapping scooter rider crossing intersection

Mathura News: दो कारों की टक्कर में चौराहा पार कर रहे स्कूटी सवार फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided trapping scooter rider crossing intersection
मथुरा। भरतपुर रोड के तारसी चौराहा के निकट दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बीच में स्कूटी सवार आ गया। हादसे में स्कूटी सवार समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अर्टिगा कार भरतपुर की तरफ से आ रही थी और हुंडई एक्स्ट्र मथुरा की तरफ से भरतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तारसी चौराहा पार कर रहा स्कूटी सवार दोनों के बीच में आ गया। गोवर्धन के जचोंदा निवासी कपिल सिसोदिया और आगरा के शमशाबाद बांगुरी निवासी कालीचरन दोनों कारों के बीच में फंस गए। वहीं अर्टिगा सवार हाईवे के मुढै़सी निवासी नानक गिरी, गाजियाबाद के लाल कुआं निवासी महावीर गोस्वामी और हुंडई एक्स्ट्र में सवार दोनों लोग घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि हुंडई एक्स्ट्र सवारों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed