फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two businessmen who went to a dhaba to ask for money owed were fatally attacked.

Mathura News: ढाबे पर उधारी के पैसे मांगने गए व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen who went to a dhaba to ask for money owed were fatally attacked.
वृंदावन। केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ढाबे पर उधारी के पैसे मांगने गए किराना व्यापारी और उनके परिवार पर ढाबा संचालक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इसमें व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी निवासी जय अग्रवाल का किराना का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपने किराना के बकाया पैसे लेने के लिए केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पाठक ढाबा पर गए थे। वहां मौजूद पंकज पाठक से जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पंकज पाठक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ता देख जय अग्रवाल ने फोन करके अपने पिता और भाई कृष्ण अग्रवाल को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तभी पंकज पाठक उसके 3-4 भाई व दोस्त और होटल के स्टाफ ने मिलकर इन तीनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में जय अग्रवाल के भाई कृष्ण अग्रवाल के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर ढावा संचालक और उसके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed