{"_id":"578bcd8c4f1c1b676bc4b916","slug":"two-buses-stoped-due-to-water-logging-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुल के नीचे डूबीं श्रद्धालुओं से भरी दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पुल के नीचे डूबीं श्रद्धालुओं से भरी दो बसें
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में जलभराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बाग बहादुर इलाके में नए बसस्टैंड के निकट रेलवे पुल के नीचे रोडवेज की दो बसें छह फुट से गहरे पानी में जाकर अचानक बंद हुईं तो चीखपुकार मच गई। पानी में फंसे श्रद्धालुओं को जीप की छत से होकर पुलिस ने निकाला।
शनिवार रात 11 बजे नए बसस्टैंड के निकट रेलवे पुल के नीचे छह फुट से अधिक हुए जलभराव से अनजान बुद्ध बिहार और नोएडा के चालकों ने श्रद्धालुओं से भरी दो बसें पानी में घुसा दीं। अधिक पानी होने के चलते दोनों बसें बंद हो गई और बस में सीटों तक पानी भर गया। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। सूचना पर बाग बहादुर और कोतवाली पुलिस ने जीप को पानी में घुसाया और पुलिस की दो जीप की छत पर पट्टा रखकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।