{"_id":"6137a9a28ebc3ed19424155e","slug":"two-brothers-who-went-to-feed-the-buffalo-drowned-one-was-saved-mathura-news-agr5067313146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेंस को पानी पिलाने गए दो भाई डूबे, एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेंस को पानी पिलाने गए दो भाई डूबे, एक को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरहरा में यमुना किनारे भैंस को पानी पिलाने गए दो भाई डूब गए। आसपास के लोगों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने स्टीमर के साथ गोताखोरों की मदद ली है।
गांव बरहरा में मंगलवार दोपहर मुकेश के दो बेटे कल्याण सिंह (12) और कुलदीप सिंह (10) भैंस को पानी पिलाने यमुना किनारे गए थे। दोनों भाई यमुना किनारे खेल रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से कुलदीप यमुना नदी में गिर गया। उसे डूबता देख कल्याण ने भी छलांग लगा दी।
शोर-शराबा सुनकर खेतों में काम करने वाले लोग दौड़े और किसी तरह कल्याण को बचा लिया, जबकि कुलदीप का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुलदीप को खोजने का प्रयास किया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। ग्राम प्रधान इंदल सिंह ने बताया की पैर फिसलने पर हादसा हुआ है। इंस्पेक्टर क्राइम जगदीश प्रसाद ने बताया कि गोताखोरों और स्टीमर की मदद से डूबे किशोर को तलाश किया जा रहा है।