फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two bridges announced Chief Minister remain incomplete

Mathura News: अधूरे पड़े हैं मुख्यमंत्री की घोषणा के दो पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two bridges announced Chief Minister remain incomplete
मथुरा। मुख्यमंत्री की घोषणा वाले दो पुलों का निर्माण अभियंताओं की लापरवाही के चलते अधूरा पड़ा है। यहां एक ही अवर अभियंता की तैनाती है। इन पुल का निर्माण बलदेव के नगला अकोस-संजा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 द्वारा 10.48 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यमुना में आई बाढ़ के दौरान इस मार्ग पर बने पुराने दोनों पुल पानी में ढह गए थे। इससे नगला अकोस का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से कट गया था। गत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने यहां नए पुलों के निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब 10.48 करोड़ रुपये की लागत से फरवरी माह में दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इस वर्ष भी मानसून आने तक दोनों पुलों का निर्माण 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बताया गया है कि दोनों पुलों पर एक ही अवर अभियंता तैनात है। जबकि नियमानुसार दो करोड़ रुपये से अधिक के कार्य पर दो या दो से ज्यादा अवर अभियंता तैनात होने चाहिए। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव हेमंत सैनी एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा है। इसमें दोनों पुलों पर अलग-अलग अभियंताओं को कार्य सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed