फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two bike riders died after being hit by unknown vehicle in mathura

UP: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की माैत; साथी गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Mar 2026 01:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 01:44 PM IST
सार

बाइक सवार अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। मथुरा जिले से गुजरने के दाैरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by unknown vehicle in mathura
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के थाना राया अंतर्गत गांव पिरसुआ के समीप शनिवार रात हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दस बजे बाइक सवार युवक पवन, विशाल और सुरेश निवासी महेंद्र नगर सासनीगेट अलीगढ़ जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव पिरसुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। चौकी प्रभारी बिचपुरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल विशाल, सुरेश की मौत हो गई, जबकि पवन का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed