फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tulsi plant planted in Vrindavan Research Institute

Mathura News: वृंदावन शोध संस्थान में रोपित हुई तुलसी की क्यारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tulsi plant planted in Vrindavan Research Institute
वृंदावन शोध संस्थान में तुलसी के पौधे रोपित करते हुए।
वृंदावन। श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के 552वें प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को वृंदावन शोध संस्थान में विशेष रूप से तुलसी क्यारी का रोपण किया गया। इस दौरान राधावल्लभ संप्रदायाचार्य श्रीहित सुकृतलाल गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन की आत्मा तुलसी हैं और इस अवसर पर 5,552 तुलसी के पौधे रोपित करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

मदनटेर, श्रीमदनमोहन, राधादामोदर, रंगजी मंदिर और मलूकपीठ सहित कई पावन स्थलों पर भी तुलसी की क्यारियां तैयार की जा रही हैं। वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में तुलसी क्यारी इस प्रकार रोपित की गई है कि उसकी प्रदक्षिणा भी की जा सके।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष आरडी पालीवाल और स्वामी महेशानंद सरस्वती ने तुलसी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजेश शर्मा ने किया।आचार्य विभुकृष्ण भट्ट, डॉ. राजीव द्विवेदी, प्रवीण गुप्ता, पं. उदयन शर्मा, डॉ. मीना गौतम, अनुमिका बनर्जी, राजेंद्र कुमार पाठक, रजत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed