फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   try to stealing cash from atm

इंडिया वन का एटीएम काटकर कैश चोरी की कोशिश

Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
try to stealing cash from atm
कोसीकलां (मथुरा)। इंडिया वन के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। बदमाशों ने एटीएम काटने के सारे इंतजाम कर शटर को खोल लिया था, लेकिन पुलिस को आता देख वहां से भाग निकले। पुलिस को वहां से गैस कटर मिला है। उसे कब्जे में ले लिया और कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी। अभी तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस करीब डेढ़ बजे अचानक बस स्टैंड पर पहुंची थी। जहां शाम से बंद इंडिया वन कंपनी का एटीएम का शटर उन्हें खुला दिखा। उन्होंने तत्काल वहां जाकर देखा तो वहां गैस कटर पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस को शटर भी टूटा मिला है। जिसके बाद पुलिस को एटीएम को काटने की घटना को अंजाम देने के प्रयास की कड़ियां मिलती चली र्गइं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि संभवत: चोरों ने एटीएम को काटकर चोरी करने का प्रयास किया होगा। बताया कि पुलिस की गाड़ी के सायरन को सुनकर चोर सामान को छोड़ भागे। इस मामले को लेकर कंपनी के अधिकारियों को सूचना कर दी गई है। उनके बुधवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं आया। कंपनी की तकनीकी टीम के आने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज निकाल जा सकेंगे। तभी पता चल सकेगा कि चोरों ने घटना को कैसे अंजाम दिया। तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed