फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Truck rams into Max pickup; driver dies

Mathura News: ट्रक ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck rams into Max pickup; driver dies
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव आश्रम के निकट शुक्रवार रात मैक्स पिकअप का टायर बदलते समय पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टायर बदल रहे चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मृतक के परिजन ने हाईवे पर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

कृष्णा नगर के आंबेडकर नगर निवासी सचिन (28 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे थे। जयगुरुदेव आश्रम के निकट उनकी मैक्स पिकअप का टायर पंचर हो गया। उन्होंने गाड़ी को किनारे खड़ा किया और टायर बदलने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सचिन लहूलुहान होकर दूर जा गिरे, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी चपेट में आ गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सचिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही सचिन के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद वह शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed