फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   truck found in barsana with cow

ट्रक में बंधे पड़े थे गोवंशीय पशु, तीन की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 29 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
truck found in barsana with cow
ट्रक में बंधे पड़े थे गोवंशीय पशु - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से अलीगढ़ जा रहे ट्रक को बरसाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ट्रक में 32 गोवंशीय पशु ठूंस-ठूंस कर भरे थे। इनमें से दो पशु मृत मिले और एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बरसाना पुलिस गुरुवार तड़के चार बजे बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी कोसीकलां की ओर से तेज गति से आते ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने पुलिस को देख गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन


इस पर ट्रक चालक गाड़ी को हाथिया रोड पर ले गया और पुलिया के निकट खड़ा कर दिया। इसके बाद ट्रक में सवार लोग खेतों की ओर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक का त्रिपाल उठा कर देखा तो गोवंशीय पशु मुंह और पैरों से बंधे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और गोवंश से भरा ट्रक मान मंदिर की मानपुर स्थित माताजी गोशाला पहुंचाया। ट्रक में 30 गाय और दो सांड़ थे। एक सांड़ और एक गाय मृत मिले। कई गाय गंभीर घायल मिली। गोशाला के चिकित्सकों ने गायों का इलाज शुरू किया।

 इलाज के दौरान एक गाय की मौत हो गई। इस कार्य में पुलिस का अनुज प्रताप, ओम पाल, ज्ञानेंद्र नागर, जुगनू चौधरी, मोनू चौधरी सहित मान मंदिर सेवा संस्थान के सचिव सुनील सिंह ने सहयोग किया। मृत तीन गोवंश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


एक माह पहले मारा गया था गोतस्कर
करीब एक महीने पहले बरसाना के संकेत में गांववासियों ने गोतस्करों से हुई मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। गो रक्षक दल के अध्यक्ष चंद्रशेखर महाराज ने बताया कि राधाजी के गांव में गोतस्करी की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। आए दिन तस्कर आजनौख गांव की तरफ  से रिठौरा होते हुए गायों को राजस्थान की सीमा में पहुंचाते हैं। इधर, हाथिया गांव के मुख्य रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा लगाए बैरियर से बाहरी व्यक्तियों का हाथिया में टटलू कटने और अपहरण पर रोक के बाद हाथिया के बदमाश अब गोतस्करी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed