{"_id":"69e29c597d7e656c6004e6a2","slug":"truck-drivers-death-commotion-post-mortem-house-mathura-news-c-29-1-mtr1022-544540-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रक चालक की मौत पर पोस्टमार्टम गृह पर जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रक चालक की मौत पर पोस्टमार्टम गृह पर जाम, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन (मथुरा)। महावन में चिंताहरण महादेव मंदिर के समीप यमुना किनारे बृहस्पतिवार को ट्रक चालक नगला बाला पचावर निवासी धीरज उर्फ भूरा का शव नीम के पेड़ से लटका मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक के बाद जाम लगा दिया। पुुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना था। जांच की जा रही है।
नगला बाला पचावर निवासी धीरज फरीदाबाद में वाहन चालक था। परिजन ने बताया कि 14 अप्रैल को धीरज से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। धीरज दुष्कर्म के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। परिजन का आरोप है कि धीरज की हत्या करके शव को लटकाया गया है।
धीरज के भाई का कहना है कि जिस पड़ोसी ने पहले उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था, उसी पक्ष ने रंजिश के चलते उसकी हत्या की है। उनका आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस घटना से गांव में भी तनाव पैदा हो गया है। पोस्टमार्टम गृह पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। राष्ट्रीय लोकदल के नेता रामवीर सिंह भरंगर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने शव को लेकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें समझाया तो ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। परिजन का आरोप था कि पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। धीरज कई दिन से गायब था। पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।