{"_id":"6885c4b273131b01170734da","slug":"truck-crushed-car-two-people-died-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ट्रक ने राैंदी कार...दो लोगों ने माैके पर ही तोड़ा दम, वाहन काटकर निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ट्रक ने राैंदी कार...दो लोगों ने माैके पर ही तोड़ा दम, वाहन काटकर निकाले गए शव
Sun, 27 Jul 2025 11:48 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:48 AM IST
सार
मथुरा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हुई। फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज गति ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के चौमुहां थाना जैत क्षेत्र में शनिवार रात दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित चार धाम मंदिर के पास ट्रक व कार की भीषण टक्कर हो गई। सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर की सहायता से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए।
कार सवार मैनपुरी के करहल निवासी रामकुमार पुत्र सतीश व सौरभ पुत्र निद्रा सिंह हरियाणा में टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करते हैं। वह टैक्सी से ही दोनों अपने गांव जा रहे थे। छटीकरा फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज गति ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर ही कार सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर की सहायता से कार काटकर शव बाहर निकाले। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं पुलिस ने मौके से ट्रक और कार को रास्ते से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।