फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Troubles on Barauli Kailash Road in Baldev

Mathura News: बलदेव में बरौली कैलाश रोड पर मुसीबतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Troubles on Barauli Kailash Road in Baldev
बलदेव में कैलाश रोड़ पर गंदगी व कूड़ा-करकट व जलभराव। 
बलदेव। बलदेव में बरौली कैलाश रोड पर पटरी व आसपास सड़क किनारे गंदगी व कूड़ा-करकट, कीचड़ से नालियां चोक हो रही हैं। स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही हैं। दुकानों के आगे गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दुकानदार परेशान व आक्रोशित हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा कोई भी साफ सफाई व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा महीनों से यहां साफ सफाई नहीं कराई है। इसकी शिकायत नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से की गई है, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। दुकानदार विपिन अग्रवाल, प्रवीण पांडेय, भगवत पांडेय, मुकेश पचौरी, केके अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, टीटू गोयल, धर्मवीर सहित अन्य ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कैलाश रोड पर नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी, कूड़ा-करकट व कीचड़ होने से दिक्कत हो रही हैं। नालियों का गंदा पानी हर समय भरा रहता है, दुकानों में घुसता है। जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed