फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Troubled by power cut, Navodaya students took to the streets

Mathura News: बिजली कटौती से परेशान नवोदय के छात्र उतरे सड़क पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Troubled by power cut, Navodaya students took to the streets
कोसीकलां। भीषण गर्मी में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव में बिजली की कटौती से परेशान विद्यार्थियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। गुस्साए छात्रों ने विद्यालय से निकलकर कोसी- शेरगढ़ रोड पर एकत्र हो गए और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर गुस्साए छात्र मान गए।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। करीब सौ अध्यापकों का स्टाफ है। यहां पिछले करीब एक माह से बिजली की समस्या बढ़ गई है। विद्यार्थियों का आरोप है कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण वह दिन और रात पसीने से तर रहते हैं। रात के समय हालात और खराब हो जाते हैं। पिछले दो दिनों से हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम श्वेता सिंह ने फोन पर छात्र-छात्राओं से बात की। इस पर छात्र मान गए। प्रधानाचार्य बीरम सिंह ने बताया कि छात्र गर्मी में परेशान थे। उन्होंने जाम लगाने की घटना से इन्कार करते हुए बताया कि डीएम व एसडीएम से समस्या समाधान का आश्वासन मिला है। उधर, एसडीओ छाता नवनीत कुमार का कहना था कि विद्यालय की समस्या के समाधान का प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed