फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trouble in pleasant weather, rain warning today and tomorrow

Mathura News: सुहाने मौसम में आफत, आज और कल भी बारिश की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trouble in pleasant weather, rain warning today and tomorrow
मथुरा। डैंपियर नगर ने बारिश से हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। मानसून की दस्तक के बाद कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार को दोपहर के बाद शाम को हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने रविवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर को हल्की बारिश हुई। इसके बाद शाम को फिर कुछ देर के लिए तेज बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, भूतेश्वर अंडरपास, महोली रोड आदि स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि नगर निगम की टीमें जलनिकासी में जुटी हैं, लेकिन लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। वहीं नगर आयुक्त ने बारिश में हो रहे जलभराव के लिए आम लोगों के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर क्षेत्र में होने वाले जलभराव की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

इधर, लगातार बारिश के बाद तापमान में भी नरमी आई है। बीते तीन दिन के अंदर 10 डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने रविवार तक लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed