फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trouble due to heat during the day, rain gave relief in the evening

Mathura News: दिन में तपिश से परेशानी, शाम को बारिश ने दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to heat during the day, rain gave relief in the evening
मथुरा/राया। दिन में तेज धूप की तपिश से मंगलवार को लोग परेशान रहे। शाम को मौसम बदला और जिले में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कई स्थानों बिजली गुल हो गई। नवादा क्षेत्र में 4 बिजली के खंभे टूट गए। दिन का अधिकतम तापमान 45.8 और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन



यूं तो सूर्यदेव ने मंगलवार सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तपिश बढ़ती गई। दोपहर में सड़कों पर कम लोग ही दिखे। दुपहिया सवार अपने मुंह और सिर को पूरी तरह ढके हुए थे। इसके बावजूद गर्मी कहर ढहा रही थी। अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर में शाम साढ़े तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली। बादल छाने के साथ ही धूलभरी आंधी और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके अलावा कस्बा बलदेव, बरसाना समेत कई स्थानों में भी बारिश हुई। आंधी व बारिश के कारण बलदेव के देहात क्षेत्रों, मथुरा शहर के डैंपियरनगर, कृष्णानगर, जयगुरुदेव, नवादा क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। मंडी समिति परिसर में बारिश आते ही टैंट व आसपास तैनात पुलिसकर्मी व अन्य लोग खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखे। टैंट के अंदर भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed