फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trial of new pipeline successful

Mathura News: नई पाइप लाइन का ट्रायल सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trial of new pipeline successful
भूतेश्वर अंडर पास पर निमार्णधीन पाइप लाइन कार्य। 
मथुरा। बारिश में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भूतेश्वर अंडरपास से मसानी नाले तक बिछाई गई पाइप लाइन का ट्रायल सफल रहा है। अब मात्र ढाई से तीन घंटे के अंदर भूतेश्वर अंडरपास से जलनिकासी संभव हो सकेगा जबकि पहले इसमें 12 घंटे लगते थे।
विज्ञापन

करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत भूतेश्वर अंडरपास से मसानी नाले तक 800 एमएम क्षमता की पाइपलाइन बिछाई गई है। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान अंडरपास में जमा होने वाले पानी की निकासी को तेज करना है ताकि यातायात बाधित न रहे और आवागमन में समस्या उत्पन्न न हो। अधिकारियों के अनुसार, बीते शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान पाइपलाइन का ट्रायल किया गया। परीक्षण के समय अंडरपास में जमा पानी को नई पाइपलाइन के माध्यम से मसानी नाले की ओर प्रवाहित किया गया। ट्रायल के दौरान जल निकासी की प्रक्रिया सफल रही और अपेक्षाकृत कम समय में पानी बाहर निकल गया। अब अंडरपास से पानी निकालने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लगेगा, जबकि पहले यही प्रक्रिया पूरी होने में करीब 12 घंटे लग जाते थे।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे न केवल यातायात सुचारु रहेगा बल्कि बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली असुविधा से भी राहत मिलेगी। नगर आयुक्त जग प्रवेश का कहना है कि परियोजना के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद मानसून के दौरान अंडरपास में जलभराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed