फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trees cut down along the Govardhan pilgrimage route.

Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में काट डाले वृक्ष, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Trees cut down along the Govardhan pilgrimage route.
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित मोदी भवन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उसे विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पेड़ों के कटे हुए ठूंठ मिले। लकड़ी मौके से गायब मिली।
विज्ञापन

वनरक्षक कुशलपाल सिंह के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे टीम बड़ी परिक्रमा मार्ग पर पहुंची तो यहां शीशम, सहतूत, अर्जुन, कन्नेर, पापड़ी, नींबू, कंजी, बेरिया, जामुन, चांदनी, कदम्ब और नीम समेत कई प्रजातियों के पेड़ कटे पड़े मिले। आसपास लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पेड़ों की कटाई भू-स्वामियों की ओर से कराई गई है। उन्होंने आरोपी हाथरस के गांव खौंदुआ निवासी अजय शर्मा, गोवर्धन निवासी वेदप्रकाश मंगला और गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश पांडेय के सहित तीन अन्य के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed