Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Treasure revealed from the donation boxes of Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गोलकों से खुला खजाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Treasure revealed from the donation boxes of Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दरबार में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंदिर कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2026 के बीच खोली गईं मंदिर की गोलकों से 22 करोड़ 27 लाख रुपये की दान राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन द्वारा समय-समय पर गोलकों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही मंदिर में दानराशि में भी इजाफा होता गया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मंदिर में अक्तूबर 2025 में 16 स्टील एवं 1 लकड़ी की गोलक थी। दो माह के अंतराल में पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में जब गोलकों को खोला गया तब 2 करोड़ 62 लाख 56 हजार 782 दानराशि प्राप्त हुई। दो माह बाद जनवरी 2026 में इन्हीं गोलकों से 4 करोड़ 65 लाख 83 हजार 515 रुपये का दान निकला।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर अप्रैल से मई 2026 के बीच लगभग डेढ़ माह के अंतराल में मंदिर में 7 और नई स्टील की गोलक बढ़ाई गई। 23 स्टील एवं 1 लकड़ी गोलकों में श्रद्धालुओं ने 4 करोड़ 90 लाख 24 हजार 687 रुपये दान किया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने 9 और नई गोलकों को मंदिर में बढ़ाया। इससे जुलाई 2026 में लगभग ढाई महीने के अंतराल में 3 करोड़ 90 लाख 11 हजार दान राशि मिली। अक्तूबर एवं नवंबर माह में बृहस्पतिवार तक इन गोलकों को खोल गया तो सबसे बड़ी दान राशि 6 करोड़ 19 लाख 2 हजार 347 रुपये प्राप्त हुई है। मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोलकों की संख्या बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को दिल खोलकर दान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed