फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transformer caught fire, power supply to 500 houses cut off

Mathura News: ट्रांसफाॅर्मर में आग लगी, 500 घरों की बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire, power supply to 500 houses cut off
मथुरा। कोसीकलां में लालाराम मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर से उठती लपटें। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शनिवार को नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। लालाराम मार्ग पर ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से 500 घरों की बिजली गुल हो गई। लोग रात भर परेशान रहे। दिनभर फॉल्ट दुरुस्त नहीं हो पाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लालाराम मार्ग पर खारे कुआं के समीप लगे 250 एवं 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई, जिससे रात भर लोग परेशान रहे। सुबह के समय लोग पानी को तरस गए। फॉल्ट होने की शिकायत कर्मचारियों को दी गई, लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी। लोग ने जैसे-जैसे काम चलाया। दोपहर तीन बजे के बाद सप्लाई सही हो सकी। इसके अलावा टाउन फीडर में दो बजे फाॅल्ट हो गया। वहीं कमला नगर, गांगवान, गोशाला मार्केट, सैनी मोहल्ले, शेखान मोहल्ले, भगवती रोड आदि स्थानों पर तकनीकी दिक्कत से चार घंटे सप्लाई बाधित रही। लोग विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का फोन घनघनाते रहे। इससे उपभोक्ताओं ने नाराजगी है।
विज्ञापन

आरोप है कि जेई को शिकायत करने के बाद लिए मोबाइल बंद आ रहा था। एसडीओ शरद प्रताप का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ठेकेदार की लेबर से फाॅल्ट सही कराएं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed