फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains going to Mumbai and Jaipur are full, many have no room

Mathura News: मुंबई और जयपुर जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में नो रूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Mumbai and Jaipur are full, many have no room
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। होली पर्व के बाद अब मुंबई व जयपुर जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं। कई में नो रूम की स्थिति है। दिल्ली, वाराणसी और देहरादून की ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी हो रही है। साथ ही होली स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा हाल है। जंक्शन से बनकर चलने वाली ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली मनाकर अब लोग वापस नौकरी आदि जगह पर जाने लगे है। रविवार को जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी। उन्होंने बताया कि जयपुर और मुंबई के रूटों की ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है। ऐसे में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, लखनऊ व दिल्ली रूट की ट्रेनों का भी हाल बुरा है। मथुरा जंक्शन से बनकर दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर व चेयरकार श्रेणी में लंबी वेटिंग है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल (12904) में स्लीपर और तृतीय एसी में 25 मार्च तक नो रूम की स्थिति हो गई है। पश्चिम एक्सप्रेस (12926) में 28 मार्च तक स्लीपर और एसी में नो रूम, मंगला लक्षदीप (12618) में स्लीपर में 99 से अधिक की वेटिंग लिस्ट के अलावा अन्य ट्रेनों में यहीं हाल हो गया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जंक्शन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहां 24 घंटे ट्रेनों की जानकारी प्लेटफार्म नंबर के साथ उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली मनाकर वापस जाने वाले लोगों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था, इसलिए अब ट्रेनों में वेटिंग चल रही है, इसलिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed