फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains are running late by hours, passengers are getting troubled

Mathura News: घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trains are running late by hours, passengers are getting troubled
मथुरा। त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ अभी बरकरार है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मथुरा जंक्शन पर 36 स्पेशल ट्रेनों का ठहराया किया गया है, लेकिन इनका साप्ताहिक संचालन होने से अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इससे प्लेटफार्म पर बैठे यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन



दिवाली, भैयादूज मनाकर नौकरी पर जाने वाले और छठ पर्व पर घर आने वाले लोगों की भीड़ ट्रेनों में दिखाई दे रही है। जहां जनरल कोचों में पैर रखने की जगह नहीं है, वहीं स्लीपर कोच में यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं। मथुरा से दिल्ली और भोपाल जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। बृहस्पतिवार को भोपाल की ओर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण स्टेशन पर यात्री इंतजार करते हुए थक गए।
विज्ञापन


11078 झेलम एक्सप्रेस का दोपहर 1.20 पर आने का समय है लेकिन चार घंटे देरी से चलने के चलते साढ़े पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। 19326 अमृतसर एक्सप्रेस का 1 बजे आने का समय था लेकिन दो बजे स्टेशन पर आई तो जल्दी में बैठने के चलते यात्री इधर-उधर भागे। 14624 पाताल कोट एक घंटे और उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चली रही थी। इसके अलावा अन्य ट्रेनों भी कई घंटे देरी से होने के कारण यात्री स्टेशन पर खड़े-खड़े इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट

बृहस्पतिवार को मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, महाकौशल, पंजाब मेल, हीराकुंड, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सामान्य कोच फुल थे। लंबी दूरी के चलते ट्रेनों में 28 नवंबर तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्री को रिजर्वेशन करने के बाद भी सीट कंफर्म होने मुश्किल बनी है। रिजर्वेशन काउंटर पर पहले ही कंफर्म नहीं होने की कहकर स्टाफ रिजर्वेशन यात्रियों का कर रहे हैं।



लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है। जो स्पेशल ट्रेनें हैं वह दिसंबर तक संचालित होंगी।

- प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ रेलवे आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed