{"_id":"61619a0e8ebc3ed0960fe75f","slug":"training-given-to-asha-and-anganwadi-worker-mathura-news-mtr506652329","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जनपद में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला परियोजना अधिकारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में भी बताया गया। मच्छरों को दूर करने के लिए आशाएं घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपायों के विषय में जानकारी देंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में आशाओं को बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी संबंधित रोगों की सूची तैयार करने की जानकारी दी। घर-घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास साफ-सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए प्रेरित करेंगी।
डीपीओ अभिनव कुमार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि संचारी रोग से बचाव के लिए विशेष रूप से लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पानी के भराव से बचना होगा। जलभराव से मच्छर पैदा होते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहू, एएनएम भी क्षेत्र में ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी घर-घर जाकर जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित कर सूचना उच्चाधिकारियों को देंगी। उसके बाद अधिकारी, डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी।