{"_id":"61fe63f0d0db1d252f10bd15","slug":"trailer-and-tractor-collide-in-an-attempt-to-save-the-auto-mathura-news-mtr512759642","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रेलर और ट्रैक्टर में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रेलर और ट्रैक्टर में भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। मथुरा-राया मार्ग पर शनिवार सुबह ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रेलर और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर पलट गई। इससे एक घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा।
शनिवार सुबह राया-मथुरा मार्ग पर गांव मल्है के पास तड़के साढ़े तीन बजे राया से मथुरा की ओर जा रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहा ट्रेलर, ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर पलट गया। इससे मथुरा-कासगंज रेल मार्ग बाधित हो गया। मथुरा से कासगंज की तरफ जाने वाली मथुरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे बाद राया स्टेशन पर पहुंची।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली को लाइन से हटा कर रेल मार्ग सुचारु कराया गया। हादसे के कारण रेल मार्ग एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।