{"_id":"684dac3dfb4448bc140b3ea2","slug":"tragic-accident-on-yamuna-expressway-uncontrolled-car-hits-divider-teenager-dies-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा...अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई; किशोर की मौत; तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा...अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई; किशोर की मौत; तीन लोग गंभीर घायल
Sat, 14 Jun 2025 10:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:37 PM IST
सार
आगरा की तरफ जा रही बीएमडब्ल्यू गाड़ी माइल स्टोन 74 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। कार में सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात बीएमडब्ल्यू गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार एक किशोर की मौत हो गई ,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गाड़ी को एक्सप्रेस-वे से हटा यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात लगभग ढाई बजे नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बीएमडब्ल्यू गाड़ी माइल स्टोन 74 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। कार में सवार आगरा के थाना शाहगंज की पुष्पांजलि धाम कॉलोनी निवासी युवक वैभव पुत्र सूरज, राहुल पुत्र उमेश व ज्ञानेश पुत्र पूरन गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें-UP: खाैफनाक माैत...महिला को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तीन घंटे तक जबड़े में जकड़ा रहा; कांप गए ग्रामीण

Trending Videos
वहीं 17 वर्षीय किशोर निशांत पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सराय बाबरी मंडी थाना कोतवाली अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि प्रथमदृष्टया गाड़ी चालक को नींद की झपकी लगने के कारण हादसा हुआ है, जिसमें निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
निशांत ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी
हादसे में मृतक निशांत गजेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र था। निशांत की एक बहन है। गजेंद्र सिंह सरकारी शिक्षक हैं और निशांत ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की थी। निशांत पढ़ने में तेज था। वह 3-4 दिन पहले ही अपनी मौसी के घर घूमने आगरा आया था। निशांत मौसी के लड़के वैभव व उसके दो दोस्तों राहुल व ज्ञानेश के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में गया था, दिल्ली से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। निशांत की मौत से परिजन का रो रोककर बुरा हाल है।