फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic jam in Vrindavan, pedestrians were troubled

Mathura News: वृंदावन में लगा जाम, परेशान रहे राहगीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Vrindavan, pedestrians were troubled
चुंगी चौराहे पर लगा जाम - फोटो : kahtua
वृंदावन। शहर को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। शनिवार की सुबह टेंपो स्टैंड से लेकर चुंगी चौराहे तक का मार्ग पूरी तरह जाम रहा। एक घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व ही वृंदावन पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया था जिससे कुछ हद तक राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था के कारण नगर में जगह-जगह जाम लगना आम हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि वृंदावन में जाम की समस्या को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से बैठकें की गई हैं लेकिन हर बार समाधान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाता है। धरातल पर कोई ठोस कार्य योजना नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed