{"_id":"58694a4a4f1c1b741aeefba2","slug":"traffic-jam-at-highway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ही बीत गया नए साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ही बीत गया नए साल का पहला दिन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली हाईवे पर सुबह दस बजे से लगा जाम शाम तक बना रहा। छटीकरा से लेकर जैंत तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। आगरा जाने के लिए जो लोग दोपहर में मथुरा पहुंच गए थे उन्हें आगरा पहुंचने में शाम हो गई। कई वीआईपी गाड़ियां और एंबुलेंस भी जाम से निकल नहीं पा रही थीं। हजारों लोगों का नए साल का पहला दिन जाम में ही बीत गया।
हाईवे पर इस जाम की प्रमुख वजह छीटकरा में शुरू हुए साकार भोले बाबा के सत्संग में जुटी भीड़ और नए साल पर मथुरा और आगरा जाने वाली पर्यटकों की भीड़ रही। न्यू ईयर का पहला दिन रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में आगरा और दिल्ली से लोग मथुरा पहुंचे। पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोई व्यवस्था की नहीं थी लिहाजा जाम के हालात बन गए।
मथुरा-वृंदावन मार्ग, गोवर्धन मार्ग पर भी भारी जाम रहा। दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा तक से लोग यहां पहुंचे। वृंदावन में भी भारी भीड़ रही। वाहनों को तो शहर से बाहर ही रोक दिया गया लेकिन शहर से बाहर रोके गए वाहनों की संख्या ही इतनी हो गई कि इन वाहनों ने जाम लगा दिया।