फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   traffic effect due to fog

एक डिग्री और गिरा पारा, ठंड से कांप उठा जनजीवन

Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
traffic effect due to fog
ठंड की जोरदार वापसी से आम जनजीवन कांप उठा है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप की किरणों के लिए लोग तरसते रहे।
विज्ञापन


इस बीच ठंडी हवाओं ने सर्दी को और बेरहम बना दिया। सुबह घने कोहरे के चलते नियमित टहलने वालों की संख्या में भी कमी देखी गई। हाईवे पर कोहरे की चादर से वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई।

ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह गड़बड़ा गई है। राया शोध केंद्र पर दिन का तापमान 14 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


किसानों के लिए उम्मीद की किरण बनी ठंड
मथुरा। एक सप्ताह पहले दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होने से किसानों के माथे पर बल डाल दिए थे। मौसम का मिजाज बदल जाने से किसानों में उम्मीद की किरण जागी है। बढ़ी ठंड खेती के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न कंबल न ही कहीं अलाव
सर्दी बेरहम हो गई है लेकिन पालिका और प्रशासनिक अफसर नहीं जागे हैं। शहर में कहीं अलाव नजर आ रहे। कंबल वितरण के आयोजन भी कम दिख रहे हैं। इसके चलते खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। कस्बों में जरूर अलाव जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed