फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traders Protest Over Waterlogging in Saunkh Markets Shut Officials Assure Solution

मथुरा: सौंख का चौंकाने वाला हाल...व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Thu, 09 Oct 2025 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 02:00 PM IST
सार

मथुरा के सौंख में व्यापारी जलभराव की समस्या को लेकर इस कदर परेशान हैं कि बाजार बंद कर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। व्यापारियों के गुस्से के बाद प्रशासन जागा। 

विज्ञापन
Traders Protest Over Waterlogging in Saunkh Markets Shut Officials Assure Solution
प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सौंख कस्बा के लुहार बाजार समेत कई क्षेत्रों में हो रही जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। बाजार बंद कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और समाधान की बात कही। नगर पंचायत द्वारा पंप सैट और मोटर लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया। 
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल के नेतृत्व में बाजार में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। और व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लुहार बाजार के आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। जलभराव से बदबू और संक्रमण फैलने की आशंका है। व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, ईओ चेतन तिवारी, चेयरमैन योगेश लंबरदार, लिपिक हरेंद्र बाबू, सफाई नायक योगेश कुमार मौके पर पहुँच गए। और जलभराव का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। आगामी त्यौहार भी आ रहे है। व्यापारियों की दुकानें तो खुल रही है लेकिन जलभराव से ग्राहक नही पहुँच रहे है। इससे व्यापारी पूरी तरह से आहत है। उन्होंने ने प्रशासन से पानी निकासी के इंतजाम करने की बात कही है। तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता का कहना है कि जलभराव को लेकर कई स्थानों पर बंद लगाए गए है। और एक मोटर समेत दो पंप सैट लगाकर जल्द ही पानी निकासी का समाधान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन योगेश लंबरदार ने बताया कि पानी निकासी के लिए सीवर लाइन का प्रस्ताव  शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही सीवर लाइन डालकर स्थाई समाधान किया जाएगा। ईओ चेतन तिवारी ने व्यापारियों को समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार को खोल दिया। इस मौके पर  सुनील वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, बनवारी गर्ग, राजकुमार वर्मा, नीरज शर्मा, रामू, अशोक कुंतल, विजय सिंह, राजवीर सिंह, संजय, कनुआ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप पालीवाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed