फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traders fuming over the Corporation's sluggish pace

Mathura News: निगम की सुस्त चाल से व्यापारियों में उबाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traders fuming over the Corporation's sluggish pace
मथुरा। निर्माण कार्यों और समस्या समाधान में नगर निगम की सुस्त चाल पर व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को निगम के सभागार में आयोजित हुई मैराथन बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने दो साल पहले शुल्क जमा करने के बाद भी नामांतरण न होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा सड़क और नाली निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। व्यापारियों की समस्या पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने माैके पर ही तलब कर समस्या निस्तारण के आदेश कर दिए।
विज्ञापन

नगर विकास का रोड मैप तैयार करने के लिए हुई बैठक में व्यापारियों ने 16 सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को साैंपा। इसमें सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी गति, फुटपाथ और नालियों के कामों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कोतवाली रोड के व्यापारियों के लगभग 2 वर्ष पहले शुल्क जमा करने के बाद भी नामांतरण नहीं होने का मुद्दा उठाया। वहीं, तीन बार बोर्ड से प्रस्ताव पास होने और उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी जवाहरहाट पर पाकिस्तान से आए विस्थापित दुकानदारों व निवासियों का हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जमा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त ने समस्या का समाधान करने के साथ ही व्यापारियों की सहमति से नगर विकास का रोड मैप तैयार किया।
विज्ञापन

----------
जाम की समस्या के समाधान की रखी मांग
इसके अलावा आर्य समाज बंगाली घाट रोड पर 50 वर्षों से स्थित खोखा के स्थान पर पक्की दुकानें बनानें, आगरा रोड स्थित प्रमुख व्यावसायिक स्थल सेठ वाडा में सड़क निर्माण प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, गोविंदगंज सब्जी मंडी में सड़क नाली, प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्रीद्वारकाधीश को जाने वाले मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने, जाम की समस्या के समाधान सहित कई मांगें रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नव नियुक्त अपर आयुक्त का किया स्वागत
व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त पद से स्थानांतरित होकर अपर जिला अधिकारी नगर कानपुर बनाए गए सौरभ सिंह को पटका पहनाकर विदाई दी। वहीं, नव नियुक्त अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस दाैरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सौरभ सिंह, प्रियंका सिंह, मुख्य निर्माण अभियंता संजय चौहान, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, उपाध्यक्ष राजवीर चौधरी पार्षद, महावीर मित्तल, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की मंत्री आरबी चौधरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed