फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tractor-trolley lost control fell into deep pit and driver died

Mathura: अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबकर चालक की माैत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 21 May 2025 12:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 21 May 2025 12:27 PM IST
सार

मथुरा में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Tractor-trolley lost control fell into deep pit and driver died
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में मांट-पानीगांव मार्ग पर डांगोली के पास देर रात एक ट्रैक्टर-ट्राॅली हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भट्ठे से ईंट लेने जा रहा था। लेकिन रास्ते में अचानक अनियंत्रित हो जाने गहरे गड्ढे में गिर गया। चालक पहिये के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के गांव शेरशाह निवासी बलदेव पुत्र बीरी सिंह मंगलवार देर रात को सुरीर में स्थित भट्ठे से ईंट लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


चालक बलदेव सिंह की ट्रॉली के पहिये नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed