{"_id":"697665858b409f1acb081ce7","slug":"tractor-trailer-collides-with-motorcyclists-mathura-news-c-29-1-mtr1013-512145-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ट्रैक्टर ने रौंद दिए बाइक सवार युवक, दोनों की मौके पर ही मौत; अकबरपुर रोड पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ट्रैक्टर ने रौंद दिए बाइक सवार युवक, दोनों की मौके पर ही मौत; अकबरपुर रोड पर हुआ हादसा
Mon, 26 Jan 2026 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 10:35 AM IST
सार
मथुरा के शेरगढ़-अकबरपुर रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने रौंद दिए बाइक सवार युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के शेरगढ़ से एक किलोमीटर दूर शेरगढ़-अकबरपुर रोड पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दोनों लोग एक ही गांव अस्तोली के रहने वाले थे।
दोनों बाइक सवार शेरगढ़ से सामान लेकर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे शेरगढ़-अकबरपुर रोड पर ट्रैक्टर चालक ने रोड पर अचानक ट्रैक्टर घुमा दिया और बाइक सवारों को रौंदते हुए चला गया। हादसे में अस्तोली निवासी बंटी (35) पुत्र रमेश और प्रभु यादव (55) पुत्र बदले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को वहां से हटाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन