{"_id":"6811fbd52e4cf85c9a0207b4","slug":"toppers-in-cisce-10th-and-12th-results-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सीआईएससीई रिजल्ट...10वीं में तान्या बनी जिला टाॅपर, 12वीं में जय व मोहनिश ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सीआईएससीई रिजल्ट...10वीं में तान्या बनी जिला टाॅपर, 12वीं में जय व मोहनिश ने लहराया परचम
Wed, 30 Apr 2025 04:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 30 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। रिजल्ट देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
खुशी मनाती छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिले में दोनों ही कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में सेंट फ्रांसिस स्कूल की तान्या चौधरी 98.4 प्रतिशत और 12वीं में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जय सोलंकी ने 92.5 प्रतिशत और भक्तिवेदांत स्कूल के मोहनिश ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
मथुरा में सीआईएससीई से मान्यता प्राप्त सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्रेस काॅन्वेंट स्कूल, भक्तिवेदांता स्कूल और सेंट फ्रांसिस स्कूल संचालित हैं। जिले में दसवीं के 308 और बारहवीं में 118 विद्यार्थी छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। दोस्तों के साथ बेहतर रिजल्ट आने की खुशी मनाई।