फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Took a dip in Radha Kund with the wish of getting a child

Mathura News: संतान की कामना लेकर राधाकुंड में लगाई डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Took a dip in Radha Kund with the wish of getting a child
राधाकुंड(मथुरा)। मन में संतान सुख की कामना और राधा नाम जपते हुए बड़ी संख्या में निसंतान दंपतियों ने अहाई अष्टमी के अवसर पर राधा कुंड में डुबकी लगाई। बृहस्पतिवार रात ठीक 12 बजे महास्नान शुरू हुआ। इसके बाद आस्था रूपी संगम में डुबकी लगाने की होड़ मच गई। एक तो किसी ने तीन डुबकी लगाई। हर ओर भक्ति भाव लिए श्रद्धालु श्रीराधा-कृष्ण का नाम जपते दिखे।
विज्ञापन
















महास्नान के लिए बृहस्पतिवार सुबह से राधा कुंड के घाटों पर निसंतान दंपती जुटने लगे थे। देर शाम तक घाट चारों ओर श्रद्धालुओं के सैलाब दिखा। आधी रात से शुरू हुए स्नान का क्रम शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। कार्तिक नियम सेवा करने वाले भक्तों ने भी कुंड में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान से पूर्व निसंतान दंपतियों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की। स्नान के लिए बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी परिवार संग पहुंचे जिनकी मनोकामना पूरी हो गई थी।
विज्ञापन




पुत्र की चाह में पहुंचीं महिलाएं

बदायूं से आई पल्लवी यादव ने बताया उनकी शादी को 2 साल हो चुके हैं। अभी तक घर में बच्चों की किलकारियां नहीं गंजी है। ऐसे में राधा रानी से अरदास लगाने आई हूं। जयपुर से आईं सपना ने बताया उनकी शादी को 7 वर्ष बीत चुके है। अभी उन्हें कोई संतान नहीं हुई है। राधा रानी के दरबार में संतान की इच्छा लेकर आईं हूं। सोनीपत(हरियाणा) से आईं ज्योति शर्मा ने बताया घर में पुत्री है। पुत्र की आस में यहां आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन






2 दिन लगी राधाकुंड में डुबकी

अहोई अष्टमी पर्व पर बुधवार व बृहस्पतिवार आधी रात दो दिन श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हालांकि बृहस्पतिवार को यह संख्या हजारों में पहुंच गई। अधिक रही।





दीपदान कर मांगी मनौती

अहोई अष्टमी पर पहुंचे भक्तों ने जल रूप में विराजमान राधा कृष्ण के जुगल स्वरूप की आराधना कर दीपदान किया। मनौती भी मांगी7 इस अवसर पर राधाकुंड के घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी।




सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

अहोई अष्टमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एएसपी शैलेश पांडेय ने सुरक्षा की कमान संभाली। दोनों अफसर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से की गई।




5 सेल्फी प्वाइंट भी बने

नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी, अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी की अगुवाई में 2 खोया पाया केंद्र, राधा श्याम कुंड के घाटों पर 10 गोताखोर, दो नाव लगाई गईं थीं। वहीं तीन प्रवेश द्वार, पांच सेल्फी प्वाइंट, रामलीला मैदान तिराहे, पुलिस चौकी तिराहे पर फूलों के गेट बनवाए गए। करीब 4 किलोमीटर क्षेत्र में तिरंगा लाइट व झालर लगवाई गईं।






जय घोष ने बता दिया स्नान का समय

जैसे-जैसे स्नान की शुभ घड़ी निकट आई स्नान का इंतजार कर रहे भक्तों के मुख से मुख से तेज ध्वनि में राधे-राधे की गूंज सुनाई देने लगी। जैसे ही माइक से आवाज आई बोल राधा रानी की जय... इसके बाद निसंतान दंपती कुंड में स्नान करने लगे।





विदेशी भक्तों ने किया स्नान

सनातन धर्म की जय जयकार विदेशों में भी हो रही है। ऐसे में विदेशी भक्त भी श्री राधा रानी की महिमा का गुणगान सुन अपने आप को कुंड में स्नान करने से रोक न सके।




यह है मान्यता

मान्यता है कि अहाई अष्टमी की अर्द्धरात्रि को राधा श्याम कुंड के जल में सभी देवी देवता विराजमान रहते हैं। इन कुंडों में स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतान की भी प्राप्ति होती है। इस कामना की पूर्ति के लिए देश के कोने-कोने से भक्त राधाकुंड आते है। अहोई अष्टमी को श्री राधा व कृष्ण कुंड प्राकट्य दिवस भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed