{"_id":"577e9be04f1c1b6e697fc722","slug":"today-state-governor-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे राज्यपाल, तैयारी में जुटे रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे राज्यपाल, तैयारी में जुटे रहे अफसर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हासानंद गोशाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के शुक्रवार को नगर आगमन के कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को डीएम निखिल चंद्र शुक्ला, एसएसपी बबलू कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने तैयारियों और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। राज्यपाल के कार्यक्रम के मद्देनजर उनके आने-जाने के मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है और कार्यक्रम स्थलों को सजाया संवारा गया है।
बताए अनुसार राज्यपाल राम नाईक आठ जुलाई को दोपहर 1:40 बजे आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। इसलिए परिक्रमा मार्ग को भी ठीक कराया गया। राज्यपाल दोपहर 2:40 बजे मथुरा मार्ग पर स्थित भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय द्वारा स्थापित हासानंद गोशाला में गौ पूजन करेंगे और महामना की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करेंगे।
इसके बाद राज्यपाल वृंदावन के राधानिवास स्थित बरदराज कुंज बड़ा खटला में आयोजित महासम्प्रोक्षण प्रतिष्ठा महोत्सव में यज्ञशाला में पूजन और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता करेंगे। इसके बाद इसी महोत्सव में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए वर्षों से अधूरा पड़ा बड़ा खटला मार्ग भी बनाकर तैयार कर दिया गया। देर शाम कोतवाली में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की।