फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today Lathamar Holi at Shri Krishna's birthplace, Abir Gulal will fly

Mathura News: आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली, उड़ेगा अबीर गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Today Lathamar Holi at Shri Krishna's birthplace, Abir Gulal will fly
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को लठामार होली का आयोजन होगा, जिसमें स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत का संकल्प लिया जाएगा। इसके अलावा चतुर्वेदी समाज का डोला निकलेगा, जिसमें पुराने शहर में अबीर गुलाल उड़ाया जाएगा। चतुर्वेदी समाज का डोला गताश्रम नारायण मंदिर से चौक बाजार डीगगेट होते हुए केशवदेव मंदिर तक निकलेगा और वहां लठामार होली होगी।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्मस्थान परिसर स्थित केशव वाटिका में लठामार होली को ब्रज की परंपराओं के अनुरूप आयोजित कराया जाएगा। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि होली की साज-सज्जा इस प्रकार की जा रही है. जिससे इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु परंपरागत होली का दर्शन प्राकृतिक वातावरण और आध्यात्मिक छटाओं के मध्य कर सकें। श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के रसिक एवं भजन गायक ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज के समक्ष नित्य होली गायन और पुष्प होली का दिव्य आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रावल के हुरियारे-हुरियारिनें मचाएंंगी धूम
लठामार होली में रावल के हुरियारो-हुरियारिनों के साथ-साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के हुरियारे-हुरियारिनें भी सहभागिता करेंगी। इस वर्ष हुरियारे-हुरियारिनों की पोशाक भव्य होगीं। टेसू के फूलों के रंग से भक्त प्रिया प्रियतम को सराबोर कर होली के आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल आदि गैजेट रहेंगे प्रतिबंधित

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए सामान घरों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जन्मभूमि के तीनों द्वार से प्रवेश एवं निकास रहेगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक सामान एवं अन्य प्रतिबंधित सामान साथ लेकर न आएं।



रथ पर आरुढ़ हो नगर भ्रमण पर निकलेंगे केशवदेव
प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी रथ पर सवार होकर ग्वाल बालों के साथ नगर में भ्रमण करते हुए होली खेलेंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, सेवायत जगदीश प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि 20 मार्च को सुबह अभिषेक, शृंगार, भोग अर्पण किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 1 बजे विश्राम घाट स्थित गताश्रम नारायण मंदिर से ठाकुरजी की शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा द्वारिकाधीश मंदिर, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट, जन्मभूमि, जगन्नाथपुरी, गोविंद नगर होते हुए केशवदेव जी के मल्लपुरा स्थित सिंहद्वार पर पहुंचेगी। उसके बाद लठामार होली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed