{"_id":"65ad7570d3c506e0d4002cd6","slug":"today-houses-temples-and-yamuna-ghat-will-twinkle-with-30-lakh-lamps-mathura-news-c-369-1-sagr1009-7470-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज 30 लाख दीपकों से झिलमिलाएंगे घर-मंदिर और यमुना घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज 30 लाख दीपकों से झिलमिलाएंगे घर-मंदिर और यमुना घाट
विज्ञापन
मथुरा। जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीरामलला की सोमवार को अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कान्हा की नगरी में चहुंओर उत्सव का माहौल है। महानगर के मुख्य चौराहों से एलईडी पर लाइव प्रसारण होगा। सामूहिक आरती होगी और प्रसाद वितरण होगा। सनातनधर्मियों द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रातः समय मंदिरों में 10 लाख दीपदान होंगे और रात्रि में घर और मंदिरों में 20 लाख दीपदान होंगे। यमुनाजी के सभी 12 घाटों पर भी दीपदान होगा।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महानगर संयोजक विजय बंटा सराफ और मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया कि मुख्य चौराहों पर सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण होगा एवं एलईडी पर कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। जब अयोध्या में प्रातः समय श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस समय इन मंदिरों में 10 लाख दीपों का दान होगा। शाम को घर और मंदिरों में 20 लाख दीपों के दीपदान की योजना है। यमुना के सभी 12 घाटों पर भी दीपदान कार्यक्रम होगा। रात्रि को दीपावली मनाई जाएगी और प्रसाद वितरण होगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मथुरा महानगर की बैठक में सोमवार को अयोध्या के दिव्य मंदिर में हो रही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महानगर में मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। मंदिरों में अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
दायित्ववान कार्यकर्ताओं पर रहेगी इन मंदिरों की जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर सहित महानगर के अन्य मंदिर सिविल लाइन मंदिर गोपाल पीठ बारी गली मंदिर, हनुमान जी मंदिर सदर बाजार, हनुमान जी मंदिर जनरल गंज, वाल्मीकि वाटिका भरतपुर गेट, रामजी का मंदिर घीया मंडी, गोपेश्वर महादेव मंदिर डींग गेट, वाल्मीकि मंदिर रानी मंडी, वेद मंदिर, राधावल्लभ मंदिर चौक बाजार, शिवबाला नगर मंदिर, कृष्णापुरम मंदिर, राधेश्याम कॉलोनी हनुमान मंदिर, छरौरा मंदिर, राधा वैली मंदिर, कृष्णा नगर सनातन धर्म मंदिर, राधापुरम स्टेट सोसाइटी मंदिर, राधा मंदिर राधा कृष्ण मंदिर राधापुरम, महाराजा पार्क कृष्ण मंदिर, रोडवेज कॉलोनी शिव मंदिर, तुलसी नगर महादेव मंदिर, असगरपुर मंदिर, कंकाली मंदिर और माधवपुरी शिव मंदिर आदि।
श्रीराधापुरम स्टेट में निकाली गई श्रीराम उत्सव यात्रा
मथुरा। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत श्रीजी नगर के श्रीराधापुरम स्टेट में श्रीराम उत्सव यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें कॉलोनी के निवासियों के अलावा विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्रीराम उत्सव यात्रा का कॉलोनी में जगह-जगह स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित जैन ने आह्वान किया कि ब्रजवासियों से सोमवार को पूजा अर्चना कीर्तन पाठ आदि के आयोजन करें और शाम को दीपावली मनाने का आह्वान किया। विहिप के संगठन मंत्री अशोक कुमार, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल अग्रवाल, समरसता प्रमुख अजय अग्रवाल, अभिनव सक्सेना, केडी अग्रवाल, अशोक टेन्टीवाल, संघ चालक सी पी शर्मा, अध्यक्ष पीसी जैन, सोनल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संवाद
विधायक ने भक्तों के साथ किया सुंदरकांड का पाठ
मथुरा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत विट्ठल नाथ मंदिर कृष्णापुरी माधव मुस्कान होटल में एक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। वहीं विधायक श्री कांत शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने सुंदर कांड का पाठ किया। भाजपा जिला इकाई ने मथुरा से रामभक्तों को अयोध्या भेजने की तैयारी और व्यवस्थाएं की हैं। इस अवसर पर श्याम चतुर्वेदी, पार्षद विजय श्याम शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, मृदुल अग्रवाल, सर्वेश चतुर्वेदी, मनोज यादव, तरुण सैनी, नितिन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। संवाद
बालाजी मंदिर में सवा लाख राम नाम जाप का अनुष्ठान
मथुरा। प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में लालगंज भरतपुर गेट स्थित श्रीजागेंद्र नाथ बालाजी मंदिर पर सवा लाख राम नाम जाप का अनुष्ठान श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में पूरा हुआ। हनुमानजी का आकर्षक शृंगार मंदिर महंत दीपक शास्त्री ने कराया और समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज के निर्देशन में गणेश नवग्रह पूजन आदि के उपरांत 7 ब्राह्मणों द्वारा राम नाम जप प्रारंभ किया गया, जो 2 दिन चला। समिति अध्यक्ष पंडित शशांक पाठक, आचार्य लालजी भाई शास्त्री, यज्ञदत्त शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद
वेटरनेरी विवि में कार्यक्रम की तैयारी
मथुरा। उप्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं निर्देशन में विवि परिसर में स्थित दो मंदिरों की साफ-सफाई की गई। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जाने के लिए विवि में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रोफेसर विकास पाठक और डॉक्टर रजनीश सिरोही आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीदीर्घ विष्णु मंदिर में हुई रामज्योति की स्थापना
मथुरा। अयोध्या में श्रीराम के नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में श्री राम ज्योति की स्थापना की गई। मंदिर के प्रबंधक लालकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिवस पर मंदिर के महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी द्वारा प्रातः आदित्य हृदय स्रोत एवं नारायण कवच के पाठ के साथ श्रीराम ज्योति की स्थापना की गई जो की सोमवार को शाम 7 बजे तक प्रज्वलित रहेगी। संवाद