फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today Bihariji will shower saffron colour on the devotees with a golden pitchkari

Mathura News: आज स्वर्ण पिचकारी से भक्तों पर केसर का रंग बरसाएंगे बिहारीजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Today Bihariji will shower saffron colour on the devotees with a golden pitchkari
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्तों की प्रतीक्षा समाप्त हुई। रंग और भक्ति के अद्भुत संगम रंगीली होली का शुभारंभ रंगभरनी एकादशी यानी सोमवार सुबह से हो जाएगा जोकि 13 मार्च पूर्णिमा की रात तक अनवरत चलेगा। इसके बाद 14 मार्च को धुलेंडी उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रातः 8:30 बजे से ठाकुरजी को विशेष श्वेत वस्त्रों से अलंकृत किया जाएगा। कमर में लाल गुलाल से भरा फेंटा बांधकर, स्वर्ण व रजत निर्मित पिचकारियों से सेवायतजन ठाकुरजी पर शुद्ध केसर के रंग की वर्षा करेंगे। उसके बाद यह रंग श्रद्धालुओं पर बरसाया जाएगा। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र होंगे। रंगभरनी एकादशी पर अपने आराध्य से होली खेलने के लिए दूरदराज से लोग पहले ही आ गए हैं l स्थिति यह हो गई है कि होटल और धर्मशालाओं के कमरे फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे तक रंगोत्सव के बाद ठाकुरजी विश्राम करेंगे फिर शाम 4 बजे से पुनः रंगों की वर्षा शुरू होगी, जो रात्रि शयन आरती तक चलेगी। इस दौरान ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पित किए जाएंगे। इत्र से मालिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहासकार प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी बताते हैं कि ब्रज मंडल में फूलों की होली से लेकर गोबर की होली खेलने तक की परंपरा है जिनका आज भी बखूबी पालन किया जाता है। इस दौरान जगह-जगह चंग, मृढंग आदि पर होली गायन भी किया जाता है।


भक्त लगाएंगे वृंदावन की परिक्रमा रंगभरनी एकादशी पर खासकर वृंदावन की परिक्रमा लगाई जाती है। रात से ही लोगों ने परिक्रमा शुरू कर दी है। भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं परिक्रमा मार्ग में जहां-जहां सड़क टूट रही थीं वहां पेचवर्क किया गया है। पानी के टैंकर खड़े किए गए हैं। नगर निगम ने अतिक्रमण भी हटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed