{"_id":"5d5810208ebc3e89f83f4bec","slug":"to-eat-poison-woman-dead-mathura-news-agr4012838106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। थाना बलदेव के गांव दौलतपुर में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा थाना बलदेव में दर्ज कराया है।
थाना बलदेव के गांव दौलतपुर निवासी बलवीर सिंह के बेटे मनोज उर्फ मुरारी का विवाह करीब छह साल पहले मगोर्रा के नगला झींगा निवासी उदयवीर सिंह की बेटी सर्वेश से हुआ था। आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था।
पिता का आरोप है कि शुक्रवार को जहर देकर उसकी बेटी को मार दिया गया। केवल दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पति, सास भूदेवी, ससुर, जेठ मुकेश कुमार के खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।