{"_id":"2da5d3118abe7dfae8ae6964186e5341","slug":"tmc-state-president-shyam-sundar-in-bsp-programe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के मंच पर टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के मंच पर टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 16 Jan 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासत का अजब रंग श्रीकृष्ण की नगरी में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर दिखा। टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा बसपा के कार्यक्रम में मंच पर न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि मायावती की नीतियों की जमकर प्रशंसा की। श्याम की इस नई सियासत को देख कर लोग अचरज में पड़ गए, लेकिन श्याम ने कहा कि वह आज भी टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जन्मदिन और शादी समारोह में जाना कोई गलत नहीं है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस का समारोह जुबली पार्क में था। यहां मंच पर मांट विधायक और तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा जब विराजमान हुए तो हर कोई चौंक गया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। साथ ही मायावती की जमकर तारीफ की।
जनपद की मांट विधानसभा क्षेत्र से सात बार के विधायक और पूर्व उच्च शिक्षामंत्री श्याम सुंदर शर्मा के अचानक बसपाई मंच पर पहुंचने से सियासी हलचल तेज हो गई। यह पहला मौका नहीं है जब श्याम सुंदर शर्मा बसपा का गुणगान करते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कई सरकारों में विभिन्न विभागों के मंत्री रह चुके श्याम सुंदर शर्मा ने विधायक रहते 2009 का लोकसभा चुनाव हाथी पर ही सवार होकर लड़ा था।
विज्ञापन
रालोद उम्मीदवार जयंत चौधरी से उनका आमने-सामने का मुकाबला हुआ। लेकिन इस हार के बाद श्याम सुंदर शर्मा का रुतबा बसपा में कमजोर हो गया। इसके चलते 2012 के विधानसभा चुनाव में वह बगैर किसी दल के ही चुनाव मैदान में उतरे। लोकसभा में मात दे चुके सांसद जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव में भी श्याम सुंदर शर्मा को मांट से विधायक नहीं बनने दिया।
इसके बाद यहां छह माह बाद ही हुए उपचुनाव में एक बार फिर श्याम ने अपने जनाधार को साबित करते हुए टीएमसी के बैनर तले जीत हासिल की। अब एक बार फिर टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष रहते बसपा का मंच साझा कर रहे श्याम सुंदर शर्मा ने जनपद में राजनीति के नए समीकरण तैयार कर दिए हैं।
मुझे हमेशा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की नीतियां अच्छी लगती हैं। मायावती जैसी कार्यशैली प्रदेश में किसी नेता की नहीं है। उनका मैं कायल हूं। वैसे मैं आज भी टीएमसी का विधायक हूं। किसी के जन्मदिन और शादी समारोह में जाना कोई गलत नहीं है।
- श्यामसुंदर शर्मा, टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मांट