{"_id":"66da05cdc4deaae9700b22d6","slug":"tin-shed-will-be-constructed-at-ramlila-ground-at-a-cost-of-rs-15-lakhs-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103197-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रामलीला मैदान में 15 लाख की लागत से बनेगा टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रामलीला मैदान में 15 लाख की लागत से बनेगा टिनशेड
विज्ञापन
कोसीकलां। उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले के दौरान होने वाली रामलीला मंचन को भव्य बनाने के लिए रामलीला मैदान में श्रीरामजी के सिंहासन के ऊपर विधायक निधि से टिनशेड बनाया जाएगा। 15 लाख की लागत से बनने वाले इस टिनशेड का बृहस्पतिवार को मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए रामजी की सेवा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। तालाबशाही किनारे स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामजी का सिंहासन है। जहां हर वर्ष मेले के दौरान रामलीलाओं का भव्य मंचन किया जाता है। इस स्थल को सजाने संवारने के लिए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अपनी निधि से सिंहासन पर और उसके सामने टिनशेड निर्माण स्वीकृत कराया है।
मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों के साथ टिनशेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह टिनशेड 25 फुट चौड़ा और 150 फुट लंबा होगा। जिसके नीचे लीलाओं का मंचन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, संस्थान अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैद्य, अजय गोइंका, जय शर्मा, अनिल प्रधान, मयंक ठाकुर, लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित, मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री मौजूद थे।