फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tied the head with shroud, not afraid of the enemy ..

बांधा है सर को कफ़न से, नहीं डरते हैं दुश्मन से..

Thu, 28 Jan 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tied the head with shroud, not afraid of the enemy ..
फोटो-57 खानपुर में काव्य पाठ करते कवि हरिओम पंवार। - फोटो : MATHURA
बाजना। छत्तर सिंह आर्य इंटर कॉलेज खानपुर बाजना के प्रांगण मे दो दिवसीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ ओज कवि हरिओम पंवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य चौ. बदन सिंह, सारथी परिवार के सचिव मफ़त लाल अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जलन एवं माल्यापर्ण कर किया। शहीद आईपीएस नरेंद्र सिंह निवासी लालपुर के पिता केशवदेव, शहीद सैनिक पंकज नौहवार निवासी जरेलिया के पिता नौहवत सिंह, वीरपाल सिंह की पत्नी एवं मां ,सत्यवीर सिंह, दान सिंह के परिजनों को स्मृति चिह्न, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का प्रारम्भ दिल्ली से आयीं मोनिका देहलवी ने मां सरस्वती की वंदना एवं गीतों से किया। ओज कवि हरिओम पंवार ने.. जो खूनी दंशों को सहने वाला राजवंश होगा, या तो परम मूर्ख या परम हंस होगा, सहित अन्य देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर जमकर तालियां बंटोरीं। नोएडा से आए ओज कवि अमित शर्मा ने कश्मीर के हालातों पर ..बारूद भरा तुमने घाटी में, उसको तो फटना ही था, कलंक बनी थी 370, उसको तो हटना ही था...प्रस्तुत कर कार्यक्रम को देशभक्ति पूर्ण कर दिया।
विज्ञापन

हास्य कवि सबरस मुरसानी ने..बांधा है सर को कफ़न से, नहीं डरते हैं दुश्मन से, मत उलझो मेरे वतन से, नहीं तो मार जाओगे कसम से..सहित अन्य कविताओं से जनता का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एलडीबी बैंक के चेयरमैन चौधरी भगवती प्रसाद सिंह, देवराज चौधरी, रामवीर सिंह, जयपाल प्रधान, उदय सिंह प्रधान, पीडी मॉर्डन पब्लिक स्कूल मथुरा की प्रधानाचार्या छाया गौतम, दिलावर सिंह प्रधान, अमर चन्द, देवीचरन वर्मा, मान सिंह, रामेंद्र ब्रजवासी, जतिन चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन विजेंद्र सिंह, संचालन प्रधानाचार्य चौधरी बदन सिंह, आभार सारथी परिवार के सचिव मफतलाल अग्रवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed