{"_id":"68c1cb06753fb11b7201f7b5","slug":"three-youths-got-burnt-while-setting-fire-in-hatana-referred-to-delhi-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105202-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हताना में आग लगाते समय तीन युवक खुद झुलसे, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हताना में आग लगाते समय तीन युवक खुद झुलसे, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
मथुरा। हताना में आगजनी के बाद जले घर को देखती पुलिस।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। गांव हताना में दो पक्षों के विवाद में मकान में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाते समय तीन आरोपी युवक झुलस गए। आग के बाद मकान में मौजूद महिला जान बचाने के चक्कर में झुलस गई। चारों को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
गांव हताना निवासी इंद्रजीत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार शाम को गांव के नेपाल ने पुरानी रंजिश में मोबाइल फोन पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। राजीनामा के लिए रात 11 बजे इंद्रजीत के घर पहुंचे। यहां बात बिगड़ गई। आरोप है कि रात करीब 12 बजे नेपाल का पुत्र चरण सिंह, अपने साथी गौरव, योगेश के साथ हाथों में कुल्हाड़ी लेकर घर में कूदे गए और आंगन में सो रहीं मां सोनवती (जग्गी) इन्हें देखकर कमरे में छिप गईं। आरोपी कुल्हाड़ी से बरामदे में लगे कांच के शीशे आदि सामान को तोड़ने लगे।
आरोप है कि मां को जान से मारने की नीयत से घर को जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगी दी। तीनों युवक घर में आग लगाते समय आग में खुद झुलस गए। आग लगती देख मां सोनवती भागकर अपनी जान बचाने के चक्कर में झुलस गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे चारों लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देख दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पिता-पुत्र समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।